ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / राजधानी में कोरोना से फिर एक की मौत, संक्रमण को लेकर डॉक्टरों ने...

राजधानी में कोरोना से फिर एक की मौत, संक्रमण को लेकर डॉक्टरों ने बताई ये बड़ी बात

18-May-2023 07:26 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई है। राज्य में करीब 8 दिनों के अंदर दूसरे मरीज की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है। हालांकि, राज्य में फिलहाल कोरोना की स्थिति काबू में है।


मिली जानकारी के अनुसार, पटना एम्स में भर्ती 60 वर्षीय एक वृद्ध की कोरोना से मौत हो गयी। मृतक का नाम दामोदर तांती है, जो मुंगेर जिले के निवासी थे। इन्हें सांस लेने में आ रही समस्या के बाद एम्स लेकर आये। जहां 27 अप्रैल को भर्ती किया गया जांच में मरीज कोविड पॉजिटिव पाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। वर्तमान में यहां दो मरीज कोविड वार्ड में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 


मालूम हो कि, इससे पहले बिहार में कोरोना संक्रमण से पिछली मौत नौ मई को भागलपुर में हुई थी। मरीज को भागलपुर के मायागंज स्थित JLNMCH अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। वो पीरपैंती के रहने वाले थे। भर्ती होने के बाद से ही, उन्हें आईसीयू में डाले जाने की जरूरत पड़ गयी थी। अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि मरीज को सर्दी, खांसी व बुखार समेत अन्य परेशानियां थी। परिजनों ने बताया कि मरीज को पहले से भी कुछ परेशानी थी. बता दें कि इस बार कोरोना संक्रमण के भागलपुर जिले में भी बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए हैं। 


आपको बताते चलें कि, राज्य में इस कोरोना संक्रमण लोगों रुप बदलकर लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। अप्रैल और मई में बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ चूके है।  पटना एम्स के चिकित्सक डॉ रजनीश कुमार बताते हैं कि कई लोग सोचते हैं कि उन्होंने कोरोना वैकेसीन ले ली है, अब उन्हें कोई खतरा नहीं है, वो गलत सोचते हैं। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सतर्कता के साथ-साथ बेहतर खान पान व स्वस्थ्य जीवनशैली का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।  मास्क और भीड़ वाली जगहों पर जानें से बचें।  साथ ही, कोविड के लक्षण दिखने पर खुद से दवा न लें। अपने चिकित्सक से संपर्क करें।