पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
07-Jun-2023 12:20 PM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गया है। इस बार इसके सुर्ख़ियों में आने की वजह कोई यहां मिलने वाला प्रोडक्ट नहीं बल्कि मॉल के अंदर लगाई गई मूर्ति है। इस मॉल में सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी की मूर्ति लगा दी गई है। जिसके बाद सिख धर्म से जुड़े लोगों के तरफ से विरोध शुरू हो गया है।
दरअसल, सिख धर्म के लोग मूर्ति की पूजा नहीं करते हैं। इनके धर्म ग्रंथों में मूर्ति पूजा वर्जित है। ऐसे में सवाल उठना शुरू हो गया है कि आखिर किसकी अनुमति पर सिखों के दसवें गुरु की मूर्ति लगाई गई है। इस धर्म को मानने वाले कई लोगों ने इसको लेकर मॉल के मालिक पर सरकार के तरफ से कठोर सजा की मांग की है। यह मॉल अंबुजा मॉल या सिटी सेंटर के नाम से जाना जाता है। कथित तौर पर यह मॉल अडानी ग्रुप का बताया जाता है।
वहीं, अब इस पूरे मामले को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट कर लिखा है कि, - महान गुरु साहिबान और श्री गुरु ग्रंथ साहिब सर्वोच्च शक्ति अकाल पुरख की निराकार प्रकृति पर जोर देते हैं। इसीलिए सिक्ख मर्यादा मूर्ति पूजा का निषेध करती है। ऐसे में पटना में अडानी के स्वामित्व वाली कंपनी अंबुजा मॉल में दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की मूर्ति स्थापित करना सिख मर्यादाओं का घोर उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि है कि -इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सिख कौम से माफी मांगनी चाहिए। सरकार को दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। मैं सभी सिखों से आग्रह करता हूं कि हमारी धार्मिक दृष्टि और पहचान को कमजोर करने के लिए खालसा पंथ के खिलाफ साजिशों से लड़ने के लिए एकजुट हों।