ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात

Home / news / तेजस्वी यादव पहुंचे राजभवन, MLC टूटने के बाद राज्यपाल को देंगे ज्ञापन

तेजस्वी यादव पहुंचे राजभवन, MLC टूटने के बाद राज्यपाल को देंगे ज्ञापन

23-Jun-2020 04:40 PM

PATNA : आरजेडी विधान पार्षदों के पाला बदलने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजभवन जा रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष थोड़ी देर में राजभवन पहुंचने वाले हैं. तेजस्वी यादव राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे और ज्ञापन भी सौंपेंगे.


जब से आरजेडी के 5 विधान पार्षदों ने पार्टी छोड़ी है. पार्टी के अंदर भूचाल मच गया है. एमएलसी के बाद अब विधायकों के टूटने का ख़तरा बढ़ गया है. राजद पार्टी को करारा झटका लगा है. तेजस्वी यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. राजद पार्टी से निकलकर जेडीयू का दामन थामने वालों में राधा चरण सेठ, संजय प्रसाद, रणविजय सिंह, कमरे आलम और दिलीप राय का नाम शामिल है.




इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरजेडी के सभी विधायकों को पटना आवास पर बुलाया. जाहिर है तेजस्वी को अब विधायकों के भी टूटने का डर सता रहा है. क्योंकि जदयू के नेताओं का कहना है कि कई बड़े नेता जेडीयू पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं. कई नेता लगातार संपर्क में बने हुए हैं.


मंगलवार को आरजेडी को एक और बड़ा झटका लगा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रिय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है. कई दिनों से रघुवंश प्रसाद सिंह लगातार नाराज चल रहे थे. माना जा रहा है राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के नेतृत्व से कई एमएलसी और विधायक नाराज चल रहे थे. पार्टी के अंदर कई दिनों से लगातार विरोध के स्वर उठ रहे थे.