महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
18-Feb-2021 08:30 AM
PATNA : अधिकारियों की तरफ से हर साल दी जाने वाली ऐसेट डिक्लेरेशन में राज्य के 12 आईपीएस अधिकारियों ने लापरवाही बरती है. राज्य के एक दर्जन आईपीएस अधिकारी ऐसे हैं जिन्होंने तय समय सीमा के भीतर अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है. 31 जनवरी तक अपनी अचल संपत्ति का विवरण देना था लेकिन इन अधिकारियों ने यह विवरण नहीं दिया.
गृह विभाग ने इसे लेकर बिहार के डीजीपी एसके सिंघल को पत्र लिखा है. गृह विभाग के सचिव सेंथिल कुमार ने डीजीपी को लिखे पत्र में कहा है कि अपने स्तर से इन अधिकारियों जिनमें कुछ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी हैं को विषय की गंभीरता और महत्ता की जानकारी देते हुए कहा कि साल 2020 का वार्षिक अचल संपत्ति का विवरण समर्पित करने के लिए निर्देश दिया जाए.
जिन अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा समय पर जमा नहीं किया है, उन्में मोहम्मद सैफ उर रहमान, मोहम्मद सैफ उल हक, सुबोध कुमार, विश्वास प्रभास, कुमार विजय खरे, विकास कुमार, शिला ईरानी, अपराजिता, दिव्य शक्ति, शिखर चौधरी और वैभव चौधरी शामिल है. हालांकि यह पत्र चंद दिनों पहले लिखा गया है और 9 फरवरी तक इन 12 आईपीएस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया था. संभव है कि पत्र लिखे जाने के बाद कुछ आईपीएस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दे दिया हो.