ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / राजस्व विभाग में हुए तबादले की गड़बड़ियों को मुख्य सचिव ने पकड़ा, नए...

राजस्व विभाग में हुए तबादले की गड़बड़ियों को मुख्य सचिव ने पकड़ा, नए सिरे से लिस्ट बनाने का निर्देश

21-Jul-2020 10:00 AM

PATNA : जून महीने के आखिर में राजस्व विभाग के अंदर हुए तबादलों में गड़बड़ी का आरोप लगने के बाद मुख्य सचिव ने तत्काल विभाग की तरफ से जारी ट्रांसफर लिस्ट पर रोक लगा दी थी। राज्य में अंचलाधिकारियों, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी समेत तकरीबन 400 अधिकारियों के तबादले पर रोक लगाई गई थी। इस मामले में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को कई तरह की शिकायतें मिली थीं। 


राजस्व विभाग में किए गए इन तबादलों को लेकर मुख्य सचिव ने पूरी फाइल देख ली है। विभाग की तरफ से किए गए तबादलों में कई तरह की गड़बड़ियां पाई गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक के मुख्य सचिव ने अपने रिव्यू में तकरीबन डेढ़ सौ अधिकारियों के तबादले में कार्यपालिका नियमावली के पालन नहीं होने की बात पाई है। इस तमाम तरह की गड़बड़ियों को दूर करने का काम चल रहा है और अब विभाग को नए सिरे से सूची बनाने का निर्देश दिया जा चुका है। 


विभाग के अंदर ट्रांसफर के लिए नई सूची बनाने का काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही तबादलों की नई लिस्ट जारी हो सकती है। आपको याद दिला दें कि राजस्व विभाग में जून के आखिरी दिन ताबड़तोड़ तबादले किए गए थे। इन तबादलों के बाद विभाग में अपने ही आदेश को निरस्त करते हुए कई अधिकारियों के तबादले पर रोक भी लगा दी थी जिसके बाद हंगामा मचा था और मुख्यमंत्री ने इस मामले का संज्ञान ले लिया था। बाद में मुख्य सचिव ने तत्काल सभी तरह के तबादलों पर रोक लगा दी थी। तकरीबन 21 दिन गुजर जाने के बाद अब तक राजस्व विभाग में तबादलों का नया आदेश जारी नहीं हो पाया है।