ब्रेकिंग न्यूज़

RRB Technician Exam City जारी: आ गई टेक्नीशियन भर्ती की डेट? कब, कैसे डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड, लेटेस्ट अपडेट Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं

राजस्थान से बिहार आयी बारात लेकिन निकाह से पहले खुल गयी पोल, लोगों ने दूल्हे को जमकर पीटा, पुलिस के हवाले किया

राजस्थान से बिहार आयी बारात लेकिन निकाह से पहले खुल गयी पोल, लोगों ने दूल्हे को जमकर पीटा, पुलिस के हवाले किया

18-Jun-2021 07:46 PM

By Saurav Kumar

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले में निकाह से ठीक पहले बड़ा तमाशा खड़ा हो गया. राजस्थान से आयी एक बारात का पहले तो स्वागत हुआ लेकिन फिर जब पोल खुली तो नजारा ही बदल गया. लोगों ने दूल्हे और उसके साथ आये लोगों को जमकर पीटा. फिर पुलिस के भी हवाले कर दिया. निकाह करने आये दूल्हे को अस्पताल ले जाने की नौबत आ गयी.


ग्रामीणों ने रोकी बड़ी नाइंसाफी
सीतामढ़ी जिले के नानपुर प्रखंड के बहेड़ा गांव में ग्रामीणों ने बड़ी नाइंसाफी रोक ली. एक नाबालिग लड़की की जिंदगी तबाह होने जा रही थी लेकिन कुछ मिनट पहले ग्रामीणों को होश आया और नाबालिग लड़की की जिंदगी बच गयी. दरअसल नाबालिग लड़की बेहद गरीब परिवार की है. गांव में ही रहने वाली रजिया खातून ने लड़की के परिजनों को कहा कि वह उसकी शादी अच्छे जगह करा देगी. गरीब परिवार अपनी बेटी की शादी के लिए राजी हो गया. फिर रजिया खातून ने राजस्थान में लड़की की शादी तय करा दी.


नाबालिग लड़की और 50 साल का दूल्हा
गुरूवार की रात राजस्थान से निकाह के लिए बारात बहेड़ा गांव पहुंच गयी. गांव के लोगों ने बारातियों का स्वागत किया. कुछ देर बाद जब निकाह का समय हो चला तो लोग लडके की तलाश करने लगे. लड़का सेहरा से मुंह ढंक कर बैठा था. गांव के लोगों को कुछ शक हुआ. फिर लोगों ने सेहरा उठा कर लड़के का चेहरा देखा. उसके बाद वे हैरान रह गये. नाबालिग लड़की की शादी जिससे करायी जा रही थी उस दूल्हे की उम्र 50 साल के करीब थी. दूल्हे को देखते ही गांव वाले आक्रोशित हो उठे. उन्होंने दूल्हे की पिटाई शुरू कर दी. गांव के लोगों ने दूल्हे को जमकर पीटा. उसके साथ आये लोगों की भी पिटाई हुई. 


एक लाख में हुआ था सौदा 
ग्रामीणों ने जब पूछताछ की तो पता चला कि नाबालिग लड़की से शादी कराने के लिए एक लाख में सौदा हुआ था. गांव की जिस महिला ने शादी तय करायी थी उसे दूल्हे ने एक लाख रूपये दिये थे. लोगों ने पुलिस को खबर किया. पुलिस ने गांव में पहुंच कर दूल्हे और उसके साथ आये लोगों को हिरासत में ले लिया है. हालांकि सौदा कराने वाली महिला फरार हो गयी है. पुलिस उसे भी तलाश रही है.