ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को झटका, रेलवे ने नई भर्तियों पर लगाई रोक

22-Jun-2020 07:49 AM

DESK : एक तरफ पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है तो इन सब के बीच लॉकडाउन ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है. लॉकडाउन से आमदनी में आई भारी कमी की भारपाई के लिए रेलवे ने खर्चों में कटौती शुरू कर दी है. 

इसके लिए रेलवे के वित्त आयुक्त के प्रस्तवों को लागू किया जा रहा है. वित्त आयुक्त के नए पद बनाने और भर्ती पर रोक, वर्कशॉप में कर्मचारियों के युक्तिकरण, सीएसआर के लिए आउटसोर्सिंग, समारोहों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना, सटेशनरी के इस्तेमाल में 50 फिसदी तक की कमी जैसे कदम उठाने को कहा है. 

रेलवे के सभी मंडल महाप्रबंकों को रेलवे के वित्त आयुक्त ने चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि खर्च में कमी करने और आय बढ़ाने के लिए नए क्षेत्रों की खोज करनी होगी. चिट्ठी में लिखा गया है कि "जैसा कि आप जानते हैं कि सरकार ने रेलवे को पेंशन सहित अपने सभी राजस्व खर्चों को खुद पूरा करने को जरुरी कर दिया है. कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन से रेलवे की आमदनी पर उलटा असर पड़ने की पूरी संभावना है. पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में मई के अंत में रेलवे की आय में 58 फिदसी की गिरावट आई है. इलिए रेलवे मंडल को कर्मचारियों की लागत कम करने, कर्माचारियों की जरुर को तर्कसंगत बनाने और कई कामों में खर्च कम करने की बात कही गई है. "