ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा

रेलवे में डायरेक्ट बहाली, बिना परीक्षा के मिल रही है नौकरी, अभी तुरंत करें अप्लाई

21-Mar-2021 07:31 PM

PATNA : बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. उत्तर मध्य रेलवे में डायरेक्ट बहाली निकाली गई है. उम्मीदवारों को डायरेक्ट नौकरी दी जा रही है. जिन लोगों ने अप्लाई किया है या करने वाले हैं, उनके लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं है. 10वीं की मेरिट लिस्ट के आधार पर कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा.


उत्तर मध्य रेलवे की ओर से झांसी शहर में विभिन्न ट्रेड्स में कुल 480 अप्रेंटिस के पदों पर बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. 17 मार्च 2021 से 16 अप्रैल 2021 तक यानि की एक महीना तक फॉर्म भरा जायेगा. 16 अप्रैल 2021 कैंडिडेट आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं. आवेदन के लिए जनरल यानी कि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 170 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि  SC/ST और महिला उम्मीदवारों को सिर्फ 70 रुपये देने होंगे. इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष जबकि अधिकतम उम्र सीमा 24 साल तय की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.


उत्तर मध्य रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अप्रेंटिस के इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू नहीं देना होगा बल्कि 10वीं की मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा. कैंडिड्ट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए. 


इन भर्ती के तहत आवेदन के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन पोर्टल mponline.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके अलावा उत्तर मध्य रेलवे की वेबसाइट ncr.indianrailways.gov.in पर भर्ती सेक्शन में दिए गए लिंक पर विजिट कर सकते हैं.