बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
05-Sep-2020 06:07 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. भारतीय रेलवे ने एक बड़ा एलान किया है. रेल मंत्रालय ने 12 सितंबर से 80 नई ट्रेनों को चलाने का बड़ा फैसला किया है. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने शनिवार को बताया कि भारतीय रेलवे देश में 12 सितंबर से 80 नई विशेष ट्रेनें शुरू करने जा रहा है.
12 सितंबर से जो 80 नई विशेष ट्रेनें शुरू होने जा रही हैं, उसके लिए 10 सिंतबर से बुकिंग शुरू हो जाएगी. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने शनिवार को बताया कि विशेष ट्रेनों के परिचालन की निगरानी करेंगे, जहां भी ट्रेन की मांग होगी या लंबी प्रतीक्षा सूची होगी, वहां ‘क्लोन’ ट्रेनें चलायी जाएंगी. उन्होंने ये भी बताया कि परीक्षाओं के लिए या ऐसे ही किसी उद्देश्य के लिए राज्य सरकारों द्वारा अनुरोध किए जाने पर ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि अभी चलाई जा रहीं सभी विशेष ट्रेनों के परिचालन की निगरानी की जाएगी और जहां भी ट्रेन की मांग होगी या लंबी प्रतीक्षा सूची होगी, वहां एक्चुअल ट्रेन से पहले एक ‘क्लोन’ ट्रेन चलाई जाएगी. परीक्षाओं के लिए या ऐसे ही किसी उद्देश्य के लिए राज्य सरकारों से अनुरोध किए जाने पर ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. उन्होंने साथ ही कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के तहत दिल्ली सरकार और रेलवे, पटरियों के किनारे से कचरा हटाने के लिए संयुक्त रूप से तुरंत कदम उठाएंगे.
आपको बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने 22 मार्च से पैसेंजर ट्रेनों, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था. वहीं, लॉकडाउन के बीच विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए रेलवे मे 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को शुरू किया था. इसके बाद 12 मई से राजधानी स्पेशल ट्रेनें शुरू की गईं और फिर 1 जून से 100 जोड़ी और ट्रेनों को चलाया गया। इस तरह अभी 230 ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.

