BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव
03-Feb-2022 09:28 PM
DESK: आरआरबी-एनटीपीसी (RRB-NTPC) की परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप के बाद मामले में जांच के लिए रेलवे बोर्ड की हाई पावर कमेटी पूर्व मध्य रेल के दौरे पर हैं। आज मुजफ्फरपुर में 32 परीक्षार्थियों ने अपनी बात हाई पावर कमेटी के समक्ष रखी। वही दरभंगा में 11 और समस्तीपुर में 15 परीक्षार्थियों से कमेटी ने बातचीत की।
अपने दौरे के दूसरे दिन आज उच्चाधिकार समिति सबसे पहले मुजफ्फरपुर पहुंची जहां रेलवे भर्ती बोर्ड, मुजफ्फरपुर में खोले गए “आउटरीच कैंप” का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित लगभग 32 परीक्षार्थियों से फेस-टू-फेस मिलकर उनके शंकाओं/सुझावों से अवगत हुए। इस दौरान पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी एवं रेलवे भर्ती बोर्ड, मुजफ्फरपुर के चेयरमैन भी उपस्थित थे।
जिसके बाद उच्चाधिकार समिति दरभंगा एवं समस्तीपुर पहुंची और वहां खोले गये “आउटरीच कैंप” का निरीक्षण किया गया। वहां भी उपस्थित परीक्षर्थियों से मिलकर उनके शंकाओं/सुझावों से अवगत हुए। दरंभगा में जहां 11 परीक्षर्थियों ने अपने सुझाव दिये वहीं समस्तीपुर में 15 परीक्षर्थियों ने उच्चाधिकार समिति के समाने उपस्थित होकर अपने ज्ञापन दिया। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार दी।


