ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / रेल यात्रियों को लेकर बड़ी पहल, अब चलती ट्रेन में दर्ज होगी FIR;...

रेल यात्रियों को लेकर बड़ी पहल, अब चलती ट्रेन में दर्ज होगी FIR; बस करना होगा ये काम

28-May-2023 10:19 AM

By First Bihar

PATNA : यातायात के साधनों में से सबसे सुगम और सस्ता और सुगम साधन ट्रेन माना जाता है। हालांकि,इस यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल उठते हैं जिसको लेकर अब रेल प्रशासन काफी अलर्ट मोड आ गई है। इसी करीब है रेलवे ने एक बड़ी सुविधा दी है।


दरअसल, पिछले कुछ दिनों से यात्रियों की शिकायतों के बाद अब रेलवे ने यह फैसला लिया है कि चलती ट्रेन में ही यात्री अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। रेलवे ने यह निर्णय लिया कि अब चलती ट्रेन में यात्रियों की शिकायत पर एस्कॉर्ट पार्टी के प्रभारी  प्राथमिकी दर्ज करेंगे और एफआईआर दर्ज होने के बाद उसी वक्त यात्री के व्हाट्सएप पर उसकी कॉपी सेंड करेंगे।  इस पुरे प्रक्रिया की मोनेट्रिंग  रेलवे के आलाअधिकारी करेंगे।


बताया जा रहा है कि, रेल यात्रियों के सुरक्षित और सुगम यात्रा के साथ साथ सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर रेल पुलिस ने यह नई पहल की है। इसको लेकर ईसीआर  के अंतर्गत आने वाले 4 जिलों में शिकायत पुस्तिका की फॉर्मेट भेज दी गई है। बिहार के रेल एडीजी बच्चू सिंह मीणा ने बताया कि, रेल यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए यह पहल दी गई है। शिकायत पुस्तिका का फॉर्मेट पटना मुजफ्फरपुर कटिहार और जमालपुर जिले के रेल थाना को भेज दिया गया है। अब यात्री ट्रेन में ही अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।


मालूम हो कि, चलती ट्रेन में शिकायत पुस्तिका की तीन प्रतियां रहेगी एक प्रति बुकलेट में रहेगी, एक रिसीव करने के बाद यात्री को दे दी जाएगी। बाकी का तीसरा कॉपी एस्कॉर्ट पार्टी के जवान जीआरपी थाना में देंगे ताकि उस पर केस दर्ज किया जा सके।


कई बार सामान चोरी होने जैसी घटनाओं की शिकायत करने के लिए यात्रियों को ट्रेन से उतरकर संबंधित की आरपीएफ थाने में जाना होता था इससे उनकी ट्रेन छूट जाती थी। इसी बातों को ध्यान में रखते हुए बिहार के एडीजी रेलवे बच्चू सिंह मीणा ने बीते 31 मार्च को सभी रेल एसपी के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया था कि ट्रेन में चलने वाले एस्कॉर्ट पार्टी की शिकायत पुस्तिका उपलब्ध कराई जाएगी।