ईरान-इजरायल तनाव बढ़ा तो भारत में हो सकता है खाद-सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी
29-Apr-2020 10:36 AM
DESK : आज दिल्ली में रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. उम्मीद की जा रही है की इस बैठक में ट्रेनों के परिचालन को फिर से शुरु करने को लेकर कुछ अहम् फैसले लिए जा सकते हैं. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 38 दिन पहले यानि 22 मार्च से ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई थी. मौजूदा परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए ऐसा किया गया था. अब जब 3 मई को देश लॉकडाउन खुलने की उम्मीद कर रहा है तो इन सुविधाओं को फिर से बहाल करना रेलवे के लिए एक बड़ी चुनौती होगी.
लॉक डाउन के बावजूद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30000 के आकड़े को पार कर गई है. हर रोज इस संख्या में इजाफा ही देखने को मिल रहा है. हालत बहुत अच्छे नहीं दिखाई पड़ रहे है. देश के कई राज्यों और जिलों को कोरोना ने जकड़ रखा है वही कुछ जिले ऐसे हैं जहां कोरोना के एक भी मरीज अब तक सामने नहीं आये हैं. इस हालत में ट्रेन सेवा किस तरह शुरु होगी इसका फैसला करना रेलवे के अधिकारियो के लिए आसन नहीं होगा.
14 अप्रैल को मुंबई में जो नजारा देखने को मिला वो दोबारा न हो इसका भी रेलवे को ध्यान रखना होगा. कई राज्यों ने प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं, इनको वापस अपने राज्य भेजने केलिए कई राज्य रेलवे से स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग कर रहे हैं. दूसरी तरफ रेलवे के पास ऐसी भी सलाह आई है कि जब भी ट्रेनों को चलाया जाए तो इसमें AC कोच न हो ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके.
बता दें कि फ़िलहाल रेलवे ने किसी भी तारीख के लिए टिकटों के बुकिंग पर रोक लगा रखी है. शुरूआती दिनों में सिमित संख्या में यात्रियों को अनुमति दे कर ट्रेनों के परिचालन को शुरु करने की बात कही जा रही है. बरहाल जो भी फैसला रेलवे लेगी उसे केंद्र सरकार की अनुमति के बाद ही अमल में लाया जायेगा