बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
30-Aug-2020 12:04 PM
PATNA: कोरोना संकट की वजह से देश के कई राजनीतिक दल वर्चुअल तरीके से अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं और आमलोंगो से जुड़ते रहे हैं। बीजेपी वर्चुअल रैली और संवाद करती रही है। 6 सितम्बर को बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी वर्चुअल रैली करने वाले हैं। कुल मिलाकर कोरोना काल में डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए रैली और संवाद राजनीतिक दलों की मजबूरी बन गयी है क्योंकि इसी साल बिहार में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं।
दिलचस्प है कि विपक्षी पार्टियां प्रचार और संवाद के वर्चुअल तरीकों का विरोध करती रही हैं और यह मांग करती रही हैं कि चुनाव आयोग को इस पर रोक लगानी चाहिए लेकिन अब उन राजनीतिक दलों ने वर्चुअल प्रचार की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घोषणा की है कि वे डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए चुनाव प्रचार करेंगे। राहुल गांधी के इस एलान पर बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री और बीजेपी नेता नंद किशोर यादव ने तंज कसा है।
उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के इस फैसले का हम स्वागत करते हैं। आपको बता दें कि डिजिटल रैली को लंबे वक्त से विवाद चला आता रहा है। जब केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डिजिटल रैली के जरिए बिहार चुनाव का शंखनाद किया था तो उन पर कई तरीके के आरोप लगे थे लेकिन अब जब चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि बिहार में विधानसभा के चुनाव तय समय पर हीं होंगे तो डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए प्रचार हर राजनीतिक दल की मजबूरी बन गयी है।