ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / राहुल गांधी को लेकर बिहार विधान परिषद में हंगामा, सफाई देने में लगे...

राहुल गांधी को लेकर बिहार विधान परिषद में हंगामा, सफाई देने में लगे रहे RJD-कांग्रेस के विधानपार्षद

24-Feb-2021 09:06 PM

PATNA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर आज बिहार विधान परिषद में हंगामा ख़ड़ा हो गया. उत्तर भारतीयों को लेकर राहुल गांधी के कथित बयान पर सदन में निंदा प्रस्ताव पारित करने की मांग की गयी. आक्रामक बीजेपी-जेडीयू के विधान पार्षदों ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान कांग्रेस और आरजेडी के एमएलसी बैकफुट पर नजर आये.


दरअसल सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी के एमएलसी संजय प्रकाश मयूख बोलने के लिए उठ खड़े हुए. मयूख ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने त्रिवेंद्रम की सभा में उत्तर भारतीयों को नासमझ कहा है. ये बिहार का भी अपमान है. इसलिए बिहार विधान परिषद में राहुल गांधी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिये.


संजय मयूख की मांग के बाद बीजेपी के साथ जेडीयू के भी विधान पार्षदों ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने की मांग करनी शुरू कर दी. बचाव में बोलने उठे कांग्रेस के एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी के बयान को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है. उन्होंने बिहार या उत्तर भारतीयों का अपमान नहीं किया है. प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे नेताओं ने कई दफे बिहार का अपमान किया है. नीतीश कुमार को बताना चाहिये कि वे कुछ साल पहले नरेंद्र मोदी को लेकर क्या बोलते थे.


उधर राजद पेशोपेश में पड़ा था. राजद के विधान पार्षद रामचंद्र पूर्वे ने राहुल गांधी का बचाव तो नहीं किया लेकिन उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव का विरोध किया. रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि राहुल गांधी विधान परिषद के सदस्य नहीं है, वे लोकसभा के सदस्य हैं. किसी दूसरे सदन के जन प्रतिनिधि के बय़ान पर चर्चा बिहार विधान परिषद में नहीं हो सकती. उधर जेडीयू के नीरज कुमार ने कहा कि नियम के मुताबिक रामचंद्र पूर्वे सही कह रहे हैं लेकिन अगर बिहारियों का अपमान किया जायेगा तो सदन चुपचाप बैठा नहीं रह सकता.


हालांकि शोर शराबे के बाद निंदा प्रस्ताव की बात को खारिज कर दिया गया. लेकिन इस दौरान सत्ता पक्ष के विधान पार्षदों ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.