मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
12-May-2023 03:37 PM
By First Bihar
RANCHI: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली राहत को बरकरार रखते हुए उसे 16 मई तक बढ़ा दिया। कोर्ट ने इस मामले की अंतिम सुनवाई की तिथि 16 नई निर्धारित की है। राहुल गांधी ने रांची की मजिस्ट्रेट कोर्ट की ओर से उनके खिलाफ शुरू की गई आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की अपील करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान चाईबासा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी।झारखंड के भाजपा नेता नवीन झा ने इसको लेकर पिछले साल रांची के सब डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में मामला दर्ज कराया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद बीजेपी नेता ने रांची के न्यायिक आयुक्त की कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका को स्वीकार करते हुए अदालत ने मामले को वापस मजिस्ट्रेट कोर्ट के पास भेज दिया था।
मामले पर सुनवाई करते हुए रांची की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने का नोटिस जारी किया था। जिसके बाद राहुल गांधी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। हाई कोर्ट ने मजिस्ट्रैट कोर्ट की नोटिस पर रोक लगा दी थी। इस मामले पर आज फिर से हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने राहुल गांधी की राहत को बरकरार रखते हुए मामले पर अगली सुनवाई की तिथि 16 मई निर्धारित की। अब इस मामले पर 16 मई को फिर से सुनवाई होगी।