कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
19-Jun-2020 09:09 AM
DELHI : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है राहुल गांधी आज 50 साल के हो गए हैं। जीवन के नए साल में राहुल गांधी के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं।।राहुल गांधी के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी पार्टी कांग्रेस के संगठन को नए सिरे से मजबूत करने के साथ-साथ जनाधार बढ़ाने की है।
राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है लेकिन खुद राहुल गांधी ने भारत और चीन के बीच हुए मुठभेड़ में शहीद भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है राहुल गांधी चीन की तरफ से किए गए हमले में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों को लेकर आहत हैं और उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से भी कहा है कि वह उनका जन्मदिन ना बनाएं हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के जन्मदिन पर गरीबों और जरूरतमंदों को मदद पहुंचाते हुए बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं
कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं के साथ साथ अन्य राजनीतिक दल के नेताओं ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी है 19 जून 1970 को जन्म लेने वाले राहुल गांधी पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे थे लेकिन नरेंद्र मोदी की लहर में कांग्रेस से की हवा निकल गई और राहुल गांधी ने अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था बावजूद इसके अभी भी कांग्रेस को राहुल गांधी से ही उम्मीदें हैं नए साल में नई चुनौतियों के बीच राहुल अपनी राजनीति को किस कदर आगे बढ़ाते हैं इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं