बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट
08-Feb-2024 08:37 PM
By Aryan Anand
PATNA: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिनके घर शीशे के बने होते है उन्हें दूसरे के घर पर पत्थर नही फेंकना चाहिए, पर इतनी समझ राहुल को आ जाती तो शायद कांग्रेस का यह हाल नही होता। खैर राहुल खुद देश की जनता को बता दें कि वे खुद किस जाति से आते है?
ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि अगर जनता राहुल गांधी के जात पर प्रश्न उठाने लगेंगे तो फिर वे क्या जवाब देंगे? जात तो छोड़िए अगर जनता यह पूछ ले कि आपके पिताजी किस जात तो छोड़िए किस धर्म के थे, वे किस धर्म के है तो राहुल की स्थिति वैसे ही हो जायेगी जैसा आज सभी राज्यों में कांग्रेस की स्थिति है। हमारे बिहार में एक कहावत है "बिना पेंदी के लोटा"। यह कहावत बिल्कुल फिट बैठती है उनके ऊपर।
उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज से नही बल्कि काफी पहले से अच्छी तरह से जानती है कि वे देश के गुदरी के लाल हैं। बच्चा बच्चा यह जानता है कि वे वैश्य समाज से आते हैं और अगर राहुल भूल गए हैं तो उन्हें याद दिलाने की जरूरत है कि चायवाला से सफर शुरू कर आज वे भारत की जनता के आशीर्वाद से देश के प्रधानमंत्री के पद पर हैं। इसके बाद भी अगर उनकी याददाश्त कमजोर है तो वे 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद तीसरी बार उन्हें प्रधानमंत्री बनते देख लें।