ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / चिदंबरम के समर्थन में खुलकर उतरे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी , ट्वीट...

चिदंबरम के समर्थन में खुलकर उतरे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी , ट्वीट कर केंद्र सरकार पर लगाया मनमानी का आरोप

21-Aug-2019 02:25 PM

By 9

DESK: आईएनएक्स मीडिया मामले में अपनी गिरफ्तारी से बच रहे कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम के समर्थन में गांधी परिवार खुलकर उतर आया है. इस मामले में प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और मनमानी करने का आरोप लगाया. प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हम पी. चिदंबरम के साथ खड़े हैं और सच्चाई के लिए लड़ते रहेंगे फिर चाहे फैसला कुछ भी हो. प्रियंका गांधी ने इस दौरान पी. चिदंबरम के राजनीतिक जीवन और केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनके योगदान की तारीफ की. https://twitter.com/priyankagandhi/status/1164010956764209155 वहीं कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने भी पी चिदंबरम के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कि मोदी सरकार प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही है और पी. चिदंबरम की छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रही है. राहुल गांधी ने लिखा, ‘मोदी सरकार ईडी, सीबीआई और मीडिया का गलत इस्तेमाल कर पी. चिदंबरम की छवि को नुकसान पहुंचा रही है. मैं मोदी सरकार के द्वारा सत्ता के इस गलत इस्तेमाल की कड़ी निंदा करता हूं.’ https://twitter.com/RahulGandhi/status/1164073906040274945 बता दें कि आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपते नजर आ रहे हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले ही इस मामले में उनकी जमानत की अग्रिम अर्जी को खारिज कर दी है.