पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात
15-Feb-2024 07:21 AM
By First Bihar
AURANGABAD : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बिहार में दूसरा चरण गुरुवार से शुरू होगा। औरंगाबाद में राहुल की रैली होगी। राहुल गुरुवार को हेलीकॉप्टर से औरंगाबाद के पुलिस लाइन में उतरेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से गांधी मैदान पहुंचेंगे। जहां एक जनसभा रखी गई है। इसके बाद शुक्रवार को कैमूर में रैली और नुक्कड़ सभाएं होंगी। यह कार्यक्रम जिले के दुर्गावती प्रखंड के धनेक्षा हाई स्कूल के प्रांगण में तय की गई और इस जनसभा में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव व वाम दलों के नेता भी शामिल होंगे।
वहीं, रोहतास जिले में राहुल गांधी का डेहरी में 15 फरवरी को सड़क मार्ग से आगमन होगा। इसके बाद जमुहार में रात्रि विश्राम होगा। वे 16 फरवरी की सुबह 9 बजे सड़क मार्ग से पुरानी जीटी रोड से होते हुए सासाराम शहर होते हुए टोल प्लाजा से होकर खुर्माबाद के नजदीक सभा करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग द्वारा कैमूर जिले में प्रवेश कर जाएंगे। डीएम एवं एसपी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। बक्सर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दुर्गावती प्रखंड के धनेछा हाई स्कूल में आयोजित जनसभा को लेकर महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं में काफी उत्साह है।
उधर, राहुल गांधी की शुक्रवार को कैमूर में होने वाली जनसभा में कांग्रेस ने आरजेडी और वाम दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया है। बताया जा रहा है कि आरजेडी नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस रैली में शामिल होने की सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़कर जाने के बाद पहली बार राहुल और तेजस्वी एक साथ सभा करेंगे।