ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / राहत की खबर,एक दिन में पटना प्रमंडल में 763 मरीजों ने कोरोना को...

राहत की खबर,एक दिन में पटना प्रमंडल में 763 मरीजों ने कोरोना को हराया

25-Jul-2020 11:05 AM

DESK : बिहार में कोरोना संक्रमण  का दायरा लगातार बढ़ते जा रहा है. स्थिति भयावह होते जा रही है.  पूरे बिहार को देखे तो राजधानी पटना के हालत सबसे ख़राब हैं. यहां मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. मगर इस बीच अच्छी खबर यह है कि कोरोना को मात देकर इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी अधिक है. पटना प्रमंडल में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की संख्या में कल और इजाफा हुआ है. 

पटना प्रमंडल में कोरोना वायरस के रिकवरी रेट की बात करें तो शुक्रवार यानी 24 जुलाई को एक दिन में 763 लोग स्वस्थ हुए हैं. इनमें से कुछ लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा था, जबकि कुछ होम आइसोलेशन में थे.

प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति काफी संख्या में ठीक हो रहे हैं. हमें इससे घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि इससे सावधानी बरतने और सचेत रहने की आवश्यकता है.  

इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पटना प्रमंडल के जिलों में 24 जुलाई को कुल 763 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं. इनमें पटना के 439, बक्सर के 45, भोजपुर के 24, कैमूर के 7, नालन्दा के 189 और रोहतास जिले के 59 मरीज हैं. 

गौरतलब है कि पटना में अब कुल संक्रमितों की संख्या 5281 पहुंच गई है। जिले में 2 हजार 67 एक्टिव केस हैं जबकि राहत की बात है कि 3 हजार 174 लोग पूरी तरह स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट गए हैं.