BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
04-Oct-2020 04:33 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के नगला मेन रोड इलाके से 28 वर्षीय रोहित उर्फ चिंटू कुमार के पांच दिन पहले से रहस्मय तरीके से गायब होने पर उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. रोहित के परिजनों ने उसके कई दोस्तों से पूछताछ भी की लेकिन उसका अब तक कुछ अता पता नहीं चल सका है.

वहीं परिजनों द्वारा मालसलामी थाने में रोहित के गायब होने की लिखित सूचना देने के पांच दिन बाद भी अबतक कोई सुराग नहीं लग पाया है. परिजन किसी अनहोनी की आशंका से घबड़ाकर पुलिस से रोहित की सकुशल बरामदगी की मांग करने लगे. वहीं परिजनों के हंगामा करने के बाद हरकत में आई पुलिस ने CCTV फुटेज को खंगाला.

CCTV फुटेज में रोहित लाल टीशर्ट पहने घर से बाहर निकलकर गंगा तट की ओर जाते देखा गया. जिसके आधार पर पुलिस ने SDRF टीम की मदद से पिरदमरिया गंगा घाट पर पहुंचकर गंगा की लहरों में रोहित की खोजबीन शुरू कर दी है. वहीं परिजनों का कहना है कि बीते 29 सितम्बर को रोहित उर्फ चिन्टू मॉर्निंग वॉक करने सुबह घर से निकला था पर पांच दिन बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटा है जिसके बाद से परिजन काफी घबड़ाये हुए हैं.