ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / रघुवंश प्रसाद को दी गयी अंतिम विदाई, तेजस्वी और सरकार के कई मंत्री...

रघुवंश प्रसाद को दी गयी अंतिम विदाई, तेजस्वी और सरकार के कई मंत्री हुए शामिल

14-Sep-2020 04:48 PM

PATNA: प्रखर समाजवादी नेता और आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह को वैशाली स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम विदाई दी गयी। रघुवंश प्रसाद को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा था। पटना से बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार, जय कुमार सिंह, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, आरजेडी विधायक भोला यादव, एमएलसी सुनील कुमार सिंह सहित राजद के कई नेता वैशाली पहुंचे थे।



 रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को दिल्ली में एम्स में निधन हो गया था। कल शाम उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से पटना लाया गया। पटना एयरपोर्ट पर भी रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि देने तेजस्वी यादव, जगदानंद सिंह सहित हजारों की तादाद में आरजेडी और दूसरी पार्टियों के नेता कार्यकर्ता पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट से रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर विधान सभा ले जाया गया था जहां सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चैधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी सहित कई लोगांे ने श्रद्धांजलि दी। 


विधानसभा के बाद रघुवंश प्रसाद के पार्थिव शरीर को पटना के कौटिल्य नगर स्थित उनके आवास पर ले जा गया। वहां से आज सुबह रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा जहां उनके अंतिम दशर्न के लिए हजारों का हुजूम उमड़ पड़ा।