पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
10-Sep-2020 03:17 PM
PATNA: आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव से पहले रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे बड़े नेता का पार्टी से चले जाना जाहिर तौर पर आरजेडी के लिए बड़ा झटका है। रघुवंश प्रसाद के इस्तीफे पर जेडीयू सांसद ललन सिंह की प्रतिक्रिया सामने आयी है। ललन आरजेडी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि रघुवंश बाबू आरजेडी में अकेले चरित्रवान नेता थे।
राजद में सिर्फ धन पशु का सम्मान होता है। रघुवंश प्रसाद सिद्धंातवादी नेता हैं मैं उनको सलाम करता हूं। उन्होंने भ्रष्टाचारी पार्टी से खुद को अलग किया। ललन सिंह ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह किसी भी दल के लिए एसेट हैं अगर वे जेडीयू में आना चाहते हैं उनका हृदय से स्वागत है।
आपको बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह दिल्ली एम्स में इलाजरत हैं और वहीं से उन्होंने एक चिट्ठी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लिखी। अपने पत्र में उन्होंने लिखा की जननायक कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद मैं आपके पीछे खड़े रहा लेकिन अब नहीं। पार्टी नेता, कार्यकर्ता ने मुझे बड़ा स्नेह दिया। क्षमा करें।