ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज

Home / news / रघुवंश प्रसाद को हुआ कोरोना, पटना एम्स में भर्ती

रघुवंश प्रसाद को हुआ कोरोना, पटना एम्स में भर्ती

17-Jun-2020 03:57 PM

PATNA : आरजेडी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. जहां आरजेडी नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उनका इलाज पटना एम्स के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है.


आरजेडी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को अचानक तबियत ख़राब होने के बाद मंगलवार को ही पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. देर रात डाक्टरों ने उनके स्वाब को कोरोना टेस्ट के लिए भेजा था. रघुवंश प्रसाद सिंह को फिलहाल पटना एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.


बताया जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह महनार के शाहपुर इलाके में थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें सीने में भारीपन और दर्द की शिकायत के बाद आनन-फानन में पटना लाया गया और एम्स में भर्ती कराया गया था. सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया की शिकायत होने पर पटना स्थित एम्स में  लाया गया था. डॉक्टरों ने उनकी कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया था. जिसकी रिपोर्ट आ चुकी है. राजद नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के पीए ने इस बात की पुष्टि की है.