ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां

Home / news / युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान, दोनों रिश्ते में लगते...

युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान, दोनों रिश्ते में लगते थे भाई-बहन

02-Sep-2020 08:53 AM

AURNAGABAD: युवक और युवती ट्रेन के सामने एक साथ कूद कर सुसाइड कर ली. दोनों के शव कई टुकड़ों में हो गए. यह घटना रफीगंज स्टेशन के पूर्वी रेलवे गुमटी के पास की है. 

रिश्ते में लगते थे भाई बहन

दोनों ने सुसाइड क्यों कि अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. लेकिन दोनों के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा और तेज रफ्तार से आ रही मालगाड़ी के सामने कूद गए. घटना के बाद अफरातफरी मच गई. आसपास के लोग पहुंचे तो देखा की दोनों के शव के कई टुकड़े हो गए. तुरंत सूचना पुलिस को दी गई. दोनों रिश्ते में मौसेरा भाई और बहन लगते थे. 

शव लेकर परिजन हुए फरार

मृतकों की पहचान पुलिस ने कर ली है. युवकी निचलीडीह गांव की रहने वाली थी, जबकि युवक शिवकुमार गया जिले के केर गांव का रहने वाला था. पुलिस ने बताया कि डाउन लाइन पर एक युवक -युवती ने सामूहिक रूप से मालगाड़ी के सामने कूद कर जान दे दी. सूचना मिलते ही जीआरपी सोन नगर को जानकारी दी गयी. दोनों का शव ट्रैक खाली करने के लिए रेलवे ट्रैक से थोड़ी दूर हटा कर रखा गया. तब अन्य ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ. जीआरपी पुलिस जब तक वहां पहुंचती उससे पूर्व ही परिजन शव लेकर फरार हो गए.