Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
22-Sep-2023 10:18 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के भ्रष्टाचारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर के द्वारा अपने ऑफिस के 81 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई थी। इसी कड़ी में दानापुर अनुमंडल में भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय से 1 लाख रिश्वत लेने के आरोप में एक कर्मचारी को पकड़ा गया है।
दरअसल, पटना में दानापुर अनुमंडल में भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय में डीएम के निर्देश पर एसडीओ प्रदीप कुमार ने रेड डाली। जहां से जमीन दाखिल खारिज में एक लाख रिश्वत लेने के आरोप में कम्प्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही डीसीएलआर आईडी महादेवन के ऑपरेटर सुजीत कुमार के अलमीरा से एक लाख रुपये बरामद किए गए।अलमीरा से उक्त जमीन का कागजात भी बरामद किया गया है।
वहीं, इस सिलसिले में जिलाधिकारी ने बताया कि ऑपरेटर द्वारा पूछताछ में स्वीकार किया गया है कि डीसीएलआर की सहमती से पैसा लिया गया था। उन्होंने बताया कि ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया गया है और डीसीएलआर के खिलाफ आगे विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस मामले की शिकायत पटना डीएम को भूमि सुधार उप समाहर्ता दानापुर के बारे में काफी दिनों से शिकायत प्राप्त हो रही थी। लोगों द्वारा मौखिक आवेदन देकर और डीएम के जनता के दरबार में भी शिकायत की गयी थी कि म्युटेशन अपील के लिए भूमि विवाद के डीसीएलआर कोर्ट में जो मामले आ रहे हैं, उसमें पैसे की मांग की जाती है।
इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर को संपूर्ण मामले पर नजर रखने तथा मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया था, उसी के आलोक में आज जिलाधिकारी द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्ता, दानापुर के कार्यालय में रेड मारी गई। अपीलकर्ता द्वारा बताया गया था कि लगभग तीन महीना से उनके न्यायालय में यह मामला लंबित है। लेकिन, भूमि सुधार उप समाहर्ता द्वारा आदेश पारित नहीं किया जा रहा है। इसके लिए रुपये की मांग की जा रही है। अपीलकर्ता द्वारा एक लाख रुपये की राशि लायी गयी थी, जिसकी सूचना जिलाधिकारी को प्राप्त हुई थी।
उधर, परिवादियों द्वारा लिखित बयान दिया गया है कि बोरिंग रोड स्थित कैफ़े हाईड आउट में अपीलकर्ताओं को बुलाकर वहीं पर लेन-देन की डील की जाती थी और मनोनुकूल आदेश पारित करवाने के लिए पैसा लिया जाता था। जिलाधिकारी द्वारा सुजीत कुमार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. उनके आदेश पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि डीसीएलआर के विरूद्ध भी अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई भी कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार के विरुद्धजीरो टॉलरेंस के सिद्धांत का अनुसरण किया जाता है।