Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
25-May-2020 09:44 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : बिहार में एक ओर कोरोना का संक्रमण तो दूसरी ओर लापरवाही, दोनों नहीं थम रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर दरभंगा से सामने आ रही है. जहां क्वारंटाइन सेंटर में करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई है. जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.
मामला दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड का है. जहां बहेड़ा क्वारंटाइन सेंटर में बिजली का करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर ने दम तोड़ दिया. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति की उम्र 22 साल बताई जा रही है. रामकुमार के रूप में इसकी पहचान की गई है, जो हाल ही में 22 मई को ही दिल्ली से लौटा था.
इस घटना को लेकर प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि शख्स पंखा चलाने की कोशिश कर रहा था. गर्मी लग रही थी. जैसे ही वह पंखा की तार को बोर्ड में लगाने गया, वह करंट की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई. प्रशासन ने उसकी डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा है. इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.