Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
20-Jan-2023 07:30 PM
By First Bihar
PATNA: भ्रष्टाचार और गबन के आरोपी एक पूर्व आईएएस के खिलाफ निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस की टीम ने गबन के आरोपी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एसएम राजू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि एसएम राजू ने महादलित विकास मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर रहते हुए तहत अलग-अलग योजनाओं में करोड़ों रुपयों का घोटाला किया था। साल 2017 में राजू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
दरअसल, साल 2017 में जब एसएम राजू पटना में बिहार महादलित विकास मिशन के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर थे, उनके खिलाफ सरकारी राशि के गबन और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में राजू ने बुधवार को पटना के स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। तब निगरानी के विशेष न्यायाधीश मनीष द्विवेदी की कोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सरेंडर करने के साथ ही IAS राजू को 20 जनवरी तक के लिए अंतरिम जमानत दिया था।
स्पेशल कोर्ट ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 20 जनवरी 2023 की अगली तिथि निर्धारित की थी। इस मामले विजिलेंस की टीम ने 6 लोगों के खिलाफ चार्जसीट दाखिल किया था, जिसमें से 4 आरोपी IAS अधिकारी हैं। विजिलेंस के मुताबिक सभी आरोपियों ने महादलित विकास मिशन के तहत सरकारी योजनाओं में करीब दो करोड़ रुपए का घोटाला किया था।