मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
03-Mar-2022 02:38 PM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल ने पूर्व विधायक के गुलाब यादव को पार्टी से बाहर कर दिया है। गुलाब यादव पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है और उन्हें नेतृत्व ने 6 साल के लिए दल से निष्कासित कर दिया है।
गौरतलब है कि एमएलसी चुनाव में राजद की ओर से मेराज आलम को मधुबनी से प्रत्याशी घोषित किए जाने से नाराज पूर्व विधायक गुलाब यादव ने बगावती तेवर अपनाया था। उन्होंने अपनी पत्नी अंबिका गुलाब यादव को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की थी। गुलाब यादव के बगावती तेवर को देखते हुए पार्टी ने उन्हें शॉ कोज नोटिस भेजा था।
तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि यदि कोई पार्टी के खिलाफ काम करेगा तो उस पर पार्टी कार्रवाई करेगी। और आज राष्ट्रीय जनता दल ने पूर्व विधायक के गुलाब यादव को पार्टी से बाहर कर दिया है। गुलाब यादव पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है और उन्हें नेतृत्व ने 6 साल के लिए दल से निष्कासित कर दिया है।

बता दें कि बीते दिनों पूर्व विधायक गुलाब यादव ने कहा था कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के आश्वासन के बाद हमलोग जनसंपर्क अभियान चला रहे थे लेकिन इसी बीच दूसरे प्रत्याशी को टिकट देने की घोषणा कर दी गई। जो विश्वासघात है। गुलाब यादव ने यह भी कहा था कि एक साजिश के तहत कमजोर उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा गया है। लेकिन अब उन्होंने अपनी पत्नी अंबिका गुलाब यादव को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है।
बीते दिनों गुलाब यादव ने यह भी कहा था कि एनडीए को फायदा पहुंचाने के लिए लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव द्वारा एक कमजोर प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया है। इसके साथ ही उन्होंने निकाय कोटे से होने वाले विधान परिषद चुनाव में बदलाव की मांग की थी। गुलाब यादव ने कहा था कि जब पंचायत चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहे हैं तो एमएलसी चुनाव दलीय आधार पर क्यों कराए जा रहे हैं?