ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / पूर्व सांसद आरके सिन्हा, बीजेपी नेता ऋतुराज ने की गरीबों की मदद,...

पूर्व सांसद आरके सिन्हा, बीजेपी नेता ऋतुराज ने की गरीबों की मदद, जरूरतमंदों के बीच राशन, मास्क और सेनेटाइजर का वितरण

09-Jul-2021 06:08 PM

PATNA : भारतीय जनता पर के पूर्व सांसद आरके सिन्हा और बीजेपी के युवा नेता ऋतुराज सिन्हा की ओर से सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत किसान मोर्चा के नेतृत्व में आज पटना के गौरीचक इलाके में गरीबों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। 


news image


जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण कर रहे बीजेपी नेता ने बताया कि हर आपदा में बीजेपी के पूर्व सांसद आरके सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा मदद के लिए आगे आते हैं। बिहार से जुड़े होने के कारण गरीबों और असहायों के प्रति उनका विशेष लगाव रहता है। पिछले दो साल से कोरोना जैसी आपदा में उन्होंने लोगों की समस्याओं का निदान निकाला और उन तक राहत सामग्री और अन्य जरूरी सामानों का वितरण करवाया।


news image


सेवा ही संगठन है इस मूल मंत्र को बीजेपी का हर कार्यकर्ता इसे मूर्त रूप दे रहा है। ऐसे मे एक कार्यकर्ता होने के नाते आरके  सिन्हा एवं ऋतुराज सिन्हा का पूरे देश मे यह प्रयास रहता है कि जरूरतमंद लोगो तक तुरंत राहत मिल सके। बिहार से जुड़े होने के कारण यहां के लोगो के प्रति उनका विशेष लगाव है। पिछले 2 वर्षो से कोरोना जैसे आपदा मे जहां लोगो की समस्या दुगुनी हो गई है, ऐसे समय मे उन दोनो की तरफ से लोगो के बीच हर जगह और विशेषकर बिहार मे लगातार राहत पहुंचाने का प्रयास जारी है।


news image


राहत सामग्री का वितरण भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ,पटना महानगर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, बाढ जिला अध्यक्ष रुपेश के द्वारा गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद सैकड़ों लोगों के बीच खाद्यान्न सामग्री, मास्क एवं सैनिटाइजर के पैकेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर सरोज रंजन पटेल ने कहा कि कोरोना आपदा में एकमात्र भारतीय जनता पार्टी ही देश के हर इलाके मे राहत सामग्री का वितरण कर जन सहयोग कर रही है और बिहार में  पूर्व सांसद आरके सिन्हा एवं ऋतुराज के सौजन्य से हर जगह राहत सामग्री निरंतर बांटी जा रही है। कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष चितरंजन, महामंत्री योगेन्द्र, मुन्ना, चन्दन भारद्वाज, राजीव रंजन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।