ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

पूर्व सांसद आर.के.सिन्हा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस पूरी तरह कन्फ्यूज पार्टी

13-Mar-2021 08:41 PM

PATNA: पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के.सिन्हा ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से कन्फ्यूज पार्टी है। अब पूरे देश में सत्याग्रह करके कांग्रेस किसानों का सहयोग करने की बात कर रही है। कांग्रेस ने किसान आंदोलन को योजनाबद्ध तरीके से फाइनेंस किया। किसानों का आंदोलन पूरी तरह उनके कब्जे में आ जाये इसकी भरपुर कोशिश कांग्रेस ने की। लेकिन सारे तिकड़म लगाने के बावजूद किसान उनके झांसे में नहीं आए। कांग्रेस एक बार फिर किसानों को झांसा में देने की कोशिश कर रही है जिसके लिए अब वे सत्याग्रह का रास्ता अपनाने वाले हैं। 


पूर्व सांसद आर.के.सिन्हा ने कहा कि आजादी के 75वें वर्षगांठ के शुरुआत के रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत महोत्सव की शुरुआत कर रहे हैं। सावरमती आश्रम से डांडी मार्च की भी शुरुआत उन्होंने की। यह सब देख अब कांग्रेस को समझ में नहीं आ रही है कि वे क्या करे।


R.K.SINHA ने कहा कि कांग्रेस अब बिलकुल फेसबुकिया पार्टी बन चुकी है। अब ट्विटर और फेसबुक ही इनका आधार रह गया है। जनता से अब इनको कोई सरोकार नहीं रह गया है। अब ये प्रजातंत्र की बात करते हैं। लेकिन इनकी पार्टी के अंदर देख लिजिए प्रजातंत्र कितना है। प्रजातंत्र की हत्यारिन कौन थी? देश में एक ही बार तो प्रजातंत्र की हत्या हुई है। उन्हीं के नेताओं द्वारा प्रजातंत्र का गला घोंटने की असफल कोशिश की गई।