Bihar Police Week 2026: हर पुलिस लाइन में हाई स्कूल, ‘पुलिस दीदी’ पहल और AI से होगी स्मार्ट पुलिसिंग Bihar Weather : फरवरी में ही गर्मी का असर: बिहार में तेजी से बढ़ रहा तापमान, जानें मौसम का ताजा अपडेट सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग
12-Apr-2024 03:31 PM
By First Bihar
GOPALGANJ : छत्तीसगढ़ में हुए 776 करोड़ के घोटाले के मामले में गोपालगंज की पुलिस ने पूर्व आईएएस और छत्तीसगढ़ अबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को आज गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी बिहार के गोपालगंज जिला के भोरे थानाक्षेत्र के सिसई गांव से हुई है। पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि आईएएस कैडर के पदाधिकारी और छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी पर घोटाले का मामला दर्ज है।
वहीं, छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले प्रकाश पति त्रिपाठी के पुत्र अरुणपति त्रिपाठी 9 माह तक जेल में रहने के बाद बाहर निकले थे और बीते जनवरी माह से ही मोबाइल बंद कर फरार चल रहे थे। छत्तीसगढ़ पुलिस की इनपुट पर गोपालगंज के भोरे थानाक्षेत्र की पुलिस ने सिसई गांव से अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया और इन्हें छत्तीसगढ़ की एसीबी पुलिस को सौंप दिया है।
वहीं, गिरफ्तारी के बाद पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह छतीसगढ़ में नई सरकार के गठन होने के बाद साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि छत्तीसगढ़ में 776 करोड़ रुपये के शराब घोटाले का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें सरकार ने नए सिरे से जांच के लिए एसीबी और ईओडब्ल्यू में एफआईआर दर्ज कराई थी।
एफआईआर में गोपालगंज के भोरे थानाक्षेत्र के सिसई निवासी और छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के एमडी अरुणपति त्रिपाठी समेत कुल 70 लोगों को अभियुक्त बनाया है। उधर, इसी मामले में अरुणपति त्रिपाठी फरार चल रहे थे और गोपालगंज की पुलिस ने भोरे थानाक्षेत्र के सिसई गांव से उन्हें गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ की एसीबी को सौप दिया है।