ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar council news : सत्ता पक्ष ने ही स्वास्थ्य मंत्री की खोल दी पोल ! पटना के गार्डिनर अस्पताल में 1 साल से अल्ट्रासाउंड जांच बंद, नीरज कुमार के सवाल से सरकार की हुई भारी फजीहत NEET Student case Bihar : बिहार विधान परिषद में राजद MLC का नीट छात्रा मामले पर प्रदर्शन, अनदेखा कर अंदर चली गईं राबड़ी देवी Bihar Deputy CM : बिहार सरकार का निर्देश ! ‘नीलगाय’ शब्द का प्रयोग न करें, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सुझाया ‘नील बकरी’ या अन्य विकल्प Vijay Sinha : विधानसभा में अवैध बालू खनन के मुद्दे को लेकर विपक्षी विधायकों ने विजय सिन्हा को घेरा, पूछा - मंत्री जी बताएं; ट्रक से खनन बंद करवाने का क्या है असली हकीकत Teacher Transfer : TRE -3 पास टीचर के लिए इस महीने से शुरू होगी होम पोस्टिंग, विधानसभा में उठा सवाल तो मंत्री सुनील कुमार ने दिया जवाब Anant Singh : अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, सीएम नीतीश का पैर छूकर लिया आशीर्वाद; बोले—मेरे साथ न्याय होगा ANANT SINGH : कैदी वैन में विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, आज मोकामा के बाहुबली नेता लेंगे विधायक पद की शपथ Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत

National Commission for Women : पुरुष दर्जी नहीं ले सकता महिलाओं के कपड़ों का माप, जानें आयोग का क्या -क्या है प्रस्ताव

National Commission for Women : पुरुष दर्जी नहीं ले सकता महिलाओं के कपड़ों का माप, जानें आयोग का क्या -क्या है प्रस्ताव

08-Nov-2024 09:38 AM

By First Bihar

DESK : पुरुष दर्जी  को महिलाओं के कपड़ों के माप नहीं लेने चाहिए। महिला आयोग ने यह दिशा-निर्देश प्रस्तावित किए हैं। इस प्रस्ताव का मकसद महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ाना है। महिला आयोग ने इसके अलावा जिम, योग सेंटर और स्कूल बसों में भी महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कुछ नए कदम उठाने का प्रस्ताव दिया है। यह निर्णय यूपी के महिला आयोग के तरफ से लिए गए हैं। 

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए नए दिशा-निर्देश प्रस्तावित किए हैं। आयोग पुरुष दर्जियों को महिलाओं का माप लेने से रोकने पर भी विचार कर रहा है। यूपी पैनल ने प्रस्ताव दिया है कि कोई भी पुरुष दर्जी महिलाओं का माप नहीं ले सकता। इसके साथ ही महिला की सुरक्षा को देखते हुए महिला आयोग ने कहा कि जिम और योगा सेंटर में महिला ट्रेनर होना चाहिए। जिम और योगा सेंटर में डीवीआर सहित सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए जाए। स्कूल की बस में महिला सुरक्षाकर्मी अथवा महिला टीचर होना चाहिए।


जानकारी हो कि,  महिला आयोग के इन सुझावों पर 28 अक्टूबर को लखनऊ में हुई बैठक में चर्चा की गई। महिला आयोग के सदस्यों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मंथन किया। टीआईओ के मुताबिक, महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए कुछ निर्णय लिए। हालांकि,क्रियान्वयन किया जाना है। इन प्रस्तावों की व्यवहार्यता पर अभी निर्णय लिया जाना है। एक बार स्वीकृत होने के बाद ये प्रस्ताव जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन के लिए नीति का मसौदा तैयार करने के लिए सरकार को प्रस्तुत किए जाएंगे।


इधर, प्रस्ताव में कहा गया है कि बुटीक केंद्रों को महिलाओं के माप लेने के लिए महिला दर्जी को नियुक्त करना होगा, जिसमें सक्रिय सीसीटीवी निगरानी हो। इसके अतिरिक्त कोचिंग केंद्रों में सीसीटीवी निगरानी और उचित शौचालय की सुविधा होनी चाहिए। महिलाओं के लिए विशेष कपड़े और सामान बेचने वाले स्टोर को भी ग्राहकों की सहायता के लिए महिला कर्मचारियों को नियुक्त करना होगा।