ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद

Home / news / खोखला है नीतीश सरकार का दावा, शुरु हो गया बिहारी मजदूरों का पलायन

खोखला है नीतीश सरकार का दावा, शुरु हो गया बिहारी मजदूरों का पलायन

06-Jun-2020 10:58 AM

By tahsin

PURNIA:  लॉकडाउन में फंसे करीब 20 लाख प्रवासी मजदूर बिहार आए हैं. सरकार ने दावा किया था कि  वापस आए बिहारियों को बाहर जाने की जरूरत नहीं है. बिहार में ही रोजगार मिलेगा. लेकिन यह सरकार का दावा फेल हो गया. बिहारी मजदूर फिर से वापस कमाने के लिए जाने लगे. उनका कहना है कि अगर नहीं कमाए तो वह भूख से ही मर जाएंगे. 

news image

पूर्णिया से हरियाणा जा रहे मजदूर

गांव में रोजगार के साधन मुहैया नहीं होने के कारण मजबूरन अपने एवं परिवार के पेट की भूख को शांत करने के लिए पूर्णिया जिले से मजदूरों को बाहर जाना मजबूरी बन गया है. शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के नितेंद्र पंचायत एवं मच्छटटा पंचायत के करीब 30 मजदूर हरियाणा के लिए पलायन कर गए. पलायन कर रहे कन्हरिया,लरहैया एवं सिमलबाडी के मजदूर सईद,साजिद,मुजफ्फर,परवेज, दिलशाद, तारिक़,मोफिल,इजहारूल आदि ने बताया कि कोरोना वायरस बीमारी के खतरे को जानते हुए भी परिवारों एवं बच्चों के पेट भरने के लिए मजबूर हो कर बाहर जाना पड़ रहा है.


news image 

हरियाणा के किसान ने भेजा बस

मजदूरों ने बताया कि कन्हरिया, लरहैया, सिमलबाडी के 30 मजदूर हरियाणा के नालथा पानीपत गांव जा रहे हैं .वहां के बड़े किसान ने सरकार से परमिशन लेकर हमलोगों के लिए बस भेजा है . बस लेकर हरियाणा से आए हुए ड्राइवर ने बताया कि वहां के किसान ने इन सभी लोगों का आधार कार्ड वहां मंगवाया था और सरकार से परमिशन लेकर लॉकडाउन के नियम के तहत सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए इन सभी लोगों को वहां ले जाया जा रहा है. वहां यह लोग खेती एवं अन्य  काम करेंगे.