ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / बिहार: RJD के टिकट दावेदार की हत्या, पत्नी ने पार्टी नेताओं पर ही...

बिहार: RJD के टिकट दावेदार की हत्या, पत्नी ने पार्टी नेताओं पर ही लगाए गंभीर आरोप

04-Oct-2020 10:34 AM

By Tahsin Ali

PURINA : पूर्णिया में आरजेडी के नेता शक्ति मलिक की हत्या के बाद नया सियासी बवंडर खड़ा हो गया है. शक्ति मलिक आरजेडी के तरफ से टिकट के दावेदार थे और उनकी हत्या के बाद पत्नी ने पार्टी के ही बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शक्ति मलिक की पत्नी का कहना है कि उनके पति की हत्या के पीछे कुछ स्थानीय नेताओं के साथ-साथ पार्टी के बड़े नेताओं की संलिप्तता हो सकती है.

news image

शक्ति मलिक की पत्नी का कहना है कि उनके पति को लगातार धमकियां मिल रही थी. वह आरजेडी का सिंबल लेने के लिए लगातार कोशिश कर रहे थे. लेकिन पैसा देने के बावजूद उनका टिकट कंफर्म नहीं किया जा रहा था. शक्ति मलिक की पत्नी खुशबू का कहना है कि उन्हें स्थानीय नेताओं से लेकर तेजस्वी यादव और अनिल साधु जैसे बड़े नेताओं की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही थी.

घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली

घटना के बारे में पत्नी ने बताया कि तीन अपराधी में घर में घुसे. सभी अपना मुंह बांधे हुए थे. उसके बाद गोली मारकर फरार हो गए. जब मैंने शोर किया तो मुझे धक्का देकर गिरा दिया और तीनों अपराधी भाग गए. घटना के बाद आनन फानन में शक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामले के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है. आपको बता दें कि शक्ति मालिक ने बीते दिनों तेजस्वी यादव पर टिकट के बदले 50 लाख मांगने और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. वीडियो में साफ़-साफ़ शक्ति मालिक तेजस्वी पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे थे.