ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / पूर्णिया के परमान नदी में मिली डॉल्फिन मछली, वन विभाग ने लिया कब्जे...

पूर्णिया के परमान नदी में मिली डॉल्फिन मछली, वन विभाग ने लिया कब्जे में

02-Jul-2020 01:38 PM

By tahsin

PURNIA : कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन में बहुत आर्थिक नुकसान हुए हैं मगर प्रकृति को इसका जबरदस्त फायदा मिला है। हवा में प्रदूषण का स्तर कम हुआ है और फैक्ट्रियों के बंद होने से नदियों का पानी भी पहले के मुक़ाबले काफी स्वच्छ हुआ है। 


लॉकडाउन के बाद अब ज्यादातर नदियां अब निर्मल और स्वच्छ हैं। अब पानी इतना साफ है कि इसमें डॉल्फिन भी दिखने लगी हैं। पूर्णिया के जलालगढ़ में परमान नदी में डॉल्फिन मछली मिली है। डॉल्फिन मछली की खबर पर लोगों में देखने की उत्सुकता को लेकर वहां भीड़ लग गयी तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी गयी। 


स्थानीय लोगों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर डॉल्फिन मछली के बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया।लॉकडाउन के बाद फैक्ट्रियों का कचरा नदियों में आने से रुक गया था। इससे नदियों का पानी पहले के मुक़ाबले काफी साफ गया। डॉल्फिन साफ पानी में रहती हैं। मगर पानी में प्रदूषण की वजह से उनका दिखना बंद हो गया था।