ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / पूर्णिया में इंजीनियर के घर पर निगरानी विभाग की रेड, बड़ी मात्रा में...

पूर्णिया में इंजीनियर के घर पर निगरानी विभाग की रेड, बड़ी मात्रा में कैश बरामद

21-Oct-2022 10:48 AM

By Tahsin Ali

PURNEA : पूर्णिया नगर निगम के कनीय अभियंता शिवशंकर सिंह के आवास पर निगरानी विभाग ने छापेमारी की है, जहां से बड़ी मात्रा में कैश, जमीन के कागजात, बैंक के पासबुक और बैंक की लॉकर में रखे जेवरात के कागजात जप्त किए हैं। शिवशंकर सिंह से निगरानी विभाग की टीम लगातार पूछताछ कर रही है और पूछताछ कंप्लीट होने के बाद संबंधित जानकारियां दी जाएगी। 



शिवशंकर सिंह के पूर्णिया शिवाजी कॉलोनी स्थित आवास के साथ-साथ सहरसा के उनके पैतृक घर में छापेमारी की जा रही है। छापेमारी में निगरानी विभाग के 14 सदस्य टीम शामिल है और सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है। निगरानी विभाग की टीम ने जो संकेत दिए हैं उसके मुताबिक शिवशंकर सिंह पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना तय है।




बताया जा रहा है कि करीब 20 सालों से नगर निगम में पदस्थापित शिव शंकर सिंह ने पूर्णिया, पटना और सहरसा में अकूत संपत्ति बना रखी थी। शुक्रवार की सुबह से ही पूर्णिया के शिवाजी कॉलोनी स्थित JE शिवशंकर सिंह के आवास पर सुबह से ही छापेमारी कर रही है। सूत्रों की माने तो कनीय अभियंता के आवास से भारी मात्रा में कैश और ज्वेलरी के साथ साथ अहम कागज़ात मिले है। फिलहाल कितनी मात्रा में बरामदगी हुई है ये अभी स्पष्ठ नहीं हो पाया है। छापेमारी पूरी कर इस मामले में निगरानी की टीम कोई भी बयान जारी करेगी ।