मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज
24-Aug-2024 08:44 PM
By FIRST BIHAR
PURNEA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पूर्णिया पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट की समीक्षा करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ा पास मांगने पर जिले के डीपीआरओ यानी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने न सिर्फ मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी की बल्कि धक्का देकर एक पत्रकार को जमीन पर गिरा दिया। पत्रकार को जीएमएच में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, शनिवार सुबह करीब 11 बजे काझा कोठी पार्क में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन होने वाला था। इस कार्यक्रम के पास के लिए पत्रकार इरफान कामिल ने डीपीआरओ दिलीप सरकार से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने उलझने के बजाय गाली गलौज करनी शुरू कर दी।
जब पत्रकार ने डीपीआरओ की बदसलूकी का वीडियो बनाने की कोशिश की तो उन्होंने जेल भेजने की धमकी दी और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद पत्रकार को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया, जिससे वे बेहोश हो गए। घायल पत्रकार को पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
इस मामले में पत्रकार इरफान कामिल ने जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि डीपीआरओ के द्वारा पत्रकार के साथ बदसलूकी की जानकारी मिली है। मामले में डीपीआरओ से पूछताछ की जाएगी।