मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा
24-Aug-2024 03:57 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पूर्णिया पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने चूनापुर हवाई अड्डा के अंदर ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं रक्षा मंत्रालय के अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की।
इस बैठक में मंत्री लेसी सिंह, विधायक विजय खेमका समेत डीएम और एसपी के अलावे अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री लेसी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पूर्णिया से जल्द हवाई सेवा शुरू करने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की है और जल्द 15 एकड जमीन के मुद्दा को सुलझाने का निर्देश दिया है।
इसके बाद मुख्यमंत्री काझा कोठी तालाब पहुंचे, जहां उन्होंने योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने काझा कोठी में चल रहे सौदरीकरण कार्य का जायजा भी लिया। वही मुख्यमंत्री ने पूर्णिया में चल रहे स्टार्टअप के अवलोकन के साथ साथ 45 करोड़ के योजनाओं जिसमें एफएसल एवं चार थाना भावनाओं का भी उद्घाटन किया।
इस मौके पर मंत्री लेसी सिंह, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, पूर्व सांसद दुलालचंद गोस्वामी, पूर्णिया मेयर विभा कुमारी, डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता के अलावे विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।