ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / पुदुचेरी में लगेगा राष्ट्रपति शासन, केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश...

पुदुचेरी में लगेगा राष्ट्रपति शासन, केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश की

24-Feb-2021 04:07 PM

 

DESK: कांग्रेस सरकार की विदाई के बाद अब पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लगाने की कवायद शुरू हो गई है। केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लगाने की फाइल भेजी है। पुदुचेरी में अप्रैल-जून में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस सरकार गिरने के बाद विपक्ष ने सरकार बनाने का दावा नहीं पेश किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों पुडुचेरी विधानसभा में कांग्रेस अपना बहुमत साबित नहीं कर पाई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री वी.नारायणसामी ने अपना इस्तीफा उप-राज्यपाल को सौंप दिया था कांग्रेस की विदाई के बाद विपक्ष ने सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया इस वजह से उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की थी। बताया जा रहा है कि बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने राज्य में सरकार बनाने से मना कर दिया है।


कांग्रेस के 5 और DMK के एक विधायक ने इस्तीफा दे सौंपा था जिसके बाद नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गयी थी उप-राज्यपाल ने तुरंत फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया था। इस्तीफे के कारण विस में विधायकों की संख्या 26 है जिसमें से कांग्रेस सरकार के पास सिर्फ (11+1) विधायक हैं।  जबकि विपक्ष के पास 14 विधायक हैं। इसमें AINRC के 7 विधायक और AIDMK के 3 विधायक शामिल हैं। इसके अलावा 3 विधायक BJP के मनोनित हैं। CM वी. नारायणसामी ने यह मांग की थी कि निर्वाचित विधायकों में ही फ्लोर टेस्ट हो लेकिन स्पीकर ने इस मांग को खारिज कर दिया था। बहुमत गंवाने के बाद CM वी.नारायणसामी, उप-राज्यपाल के पास पहुंचे और अपने पूरे मंत्रिमंडल और कांग्रेस-डीएमके के साथ निर्दलीय विधायक का इस्तीफा सौंपा जिसे उपराज्यपाल ने मंजूर कर लिया। 


जिसके बाद अब पुदुचेरी में राष्ट्रपति शासन लगाने की कवायद तेज हो गई है।  केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की है। इससे पहले केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन की सरकार गिरने के बाद उपराज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन ने राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की थी। बताया जा रहा है कि पुदुचेरी में अप्रैल-जून में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसे देखते हुए बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने राज्य में सरकार बनाने से मना कर दिया।


गौरतलब है कि पुदुचेरी का वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 8 जून 2021 को खत्म हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग कभी भी राज्य में चुनावों की तारीखों का एलान कर सकता है। यहां विधानसभा की कुल 30 सीटें हैं और बहुमत के लिए 16 सीटें चाहिए। पुदुचेरी के अलावा इस साल पश्चिम बंगाल, केरल, असम और तमिलनाडु में भी विधानसभा के चुनाव होने हैं।