रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
30-Aug-2020 12:39 PM
PATNA: बिहार पुलिस मुख्यालय ने अपने उस आदेश को निरस्त कर दिया है जिसमें यह कहा गया था कि 50 की उम्र पार कर चुके पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायर किया जाएगा। दरअसल 23 अगस्त को सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और रेल एसपी को एक पत्र जारी किया गया था जिसमें वैसे पुलिसकर्मियों के कामकाज के समीक्षा की बात कही गयी थी जिनकी उम्र पचास साल से ज्यादा है और वे शारीरिक रूप से फिट नहीं है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से भेजे गये इस पत्र में सिपाही से लेकर डीएसपी रैंक के सभी पुलिसकर्मियों की समीक्षा का निर्देश सभी जिलों के एसपी को दिया गया था। इस आदेश का बिहार पुलिस एसोसिएशन ने विरोध किया था। एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने सरकार एवं पुलिस मुख्यालय को इस बारे में चिट्ठी भी लिखी थी और आईजी मुख्यालय नैयर हसनैन खान से मुलाकत कर इस आदेश पर आपत्ति जतायी थी। बिहार सैन्य पुलिस समादेष्टा कार्यालय की ओर से एक पत्र जारी किया गया है और कहा गया है कि पुराने आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।