ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / news / इस गांव में नहीं घूम रहा विकास का पहिया, पुल और सड़क निर्माण...

इस गांव में नहीं घूम रहा विकास का पहिया, पुल और सड़क निर्माण के इंतजार में बैठे लोग

10-Sep-2020 09:56 AM

By DINESH KUMAR

NAWADA : नवादा जिले के रजौली प्रखंड के चितरकोली पंचायत के सिल्ली गांव में सड़क व पुल नहीं होने के कारण वहां निवास कर रहे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल बरसात के दिनों में वहां के लोगों का मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है. ऐसे में अगर लोग बीमार पड़ गए तो उन्हें समय पर उपचार नहीं मिल पाता है. जिससे कई बार लोगों की मौत भी हो जाती है. 


ऐसी परिस्थिति में कई बार वहां के मुखिया, प्रखंड प्रमुख, सरपंच सहित कई जनप्रतिनिधियों, एसडीएम, डीएम सहित जिले के प्रभारी मंत्री को पत्र लिखकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया लेकिन किसी ने भी ग्रामीणों की समस्याओं की सुध लेना मुनासिब नहीं समझा. 


वहीं मुखिया पति राजकुमार निराला ने बताया कि सिल्ली गांव में लगभग 200 परिवार रहते हैं. पुल नहीं रहने के कारण सभी लोगों को बहुत दिक्कतों को सामना करना पड़ता है. पुल बनाने की जिम्मेवारी ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल रजौली को वर्ष 2018 में मिली थी लेकिन अबतक वहां का कार्य पूरा नहीं हो पाया है. सड़क व पुल की कुल लंबाई 1.298 किलोमीटर है. जिसका निर्माण 49 लाख 25 हजार 302 रुपए में होना था, लेकिन अभी तक इसका निर्माण नहीं हो सका है.