पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
15-May-2023 12:52 PM
By First Bihar
PATNA: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपनी जनसुराज पदयात्रा ब्रेक लग गया है. उन्होंने जन सुराज यात्रा स्थगित कर दिया है. आज मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके पैर में दर्द है, खराब सड़कों पर हर दिन 20-25 किलोमीटर पैदल चलने के कारण से मुझे मसल टियर की समस्या हो गई है. इसलिए अभी 10 से 15 दिन के लिए यात्रा को स्थगित कर रहा हूं. वही उन्होंने कहा कि अगर आगे मेरी स्थिति और नहीं बिगड़ी तो 11 जून से फिर से यात्रा शुरू करने की कोशिश करूंगा. डॉक्टर्स ने कहा कि खराब सड़क की वजह से मेरे बाएं पैर का मसल फट गया है.
बता दें 200 से ज्यादा दिनों से ज्यादा यानी 2 अक्टूबर 2022 को प्रशांत किशोर ने अपनी पदयात्रा पश्चिम चंपारण जिले से शुरू की थी. इस क्रम में वे लगातार बिहार के अलग-अलग जिलों में जाकर लोगों से मिलते हे थे. उनका ज्यादातर ध्यान ग्रामीण इलाके पर था जहां पर लोगों से बातचीत भी कर रहे थे.
इस पदयात्रा के बीच प्रशांत किशोर लोगों से जाति और धर्म के आधार पर वोट नहीं देने की बात कह रहे थे. अपने इलाके की समस्याओं के आधार पर वोट देने और अपने बीच से एक साफ सुथरे और ईमानदार व्यक्ति का चुनाव करने की अपील कर रहे थे.
प्रशांत किशोर की पदयात्रा अब तक लगभग 2500 km से अधिक की दूरी तय कर चुकी थी. जहां पश्चिम चंपारण से शुरू हुई थी पदयात्रा और शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली होते हुए दो दिन पहले समस्तीपुर जिले में पहुंची है.