बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज
17-Jun-2020 10:18 PM
PATNA : राष्ट्रीय जन-जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार इनदिनों कई जिलों में लगातार दौरा कर रहे हैं. राजनीतिक पार्टी बनाने के बाद वह अपने संगठन को और भी ज्यादा मजबूत करने में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में आज जेजेपी अध्यक्ष आशुतोष दरभंगा पहुंचे, जहां उन्होंने दरगाह कमिटी ख्वाजा साहब ट्रस्ट व पूर्व कैबिनेट मंत्री हैदर आज़म के पिता मो. फ़ारूक़ आज़म मुलाकात की.
राष्ट्रीय जन-जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार और मिनिस्ट्री ऑफ माइनॉरिटी अफेयर्स के सदस्य मोहम्म फ़ारूक़ आज़म के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई. पार्टी को मजबूत बनाने सहित कई रणनीतियों पर दोनों के बीच चर्चा हुई. बिहार विधानसभा के आगामी चुनाव को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई.
आरजेजेपी अध्यक्ष आशुतोष इससे पहले गया और बेगूसराय समेत कई जिलों का दौरा कर चुके हैं. सैकड़ों की संख्या में उनके कार्यकर्ता पार्टी के हाथ को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. इस बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी एक बड़ा रोल निभाने जा रही है. आशुतोष इनदिनों लगातार बढ़ते अपराध के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने ने सरकार के सामने किसान के मुद्दों को भी उठाने का काम किया था. माइनॉरिटी कमीशन के चेयरमैन हैदर आज़म के पिता मो. फ़ारूक़ आज़म से मुलाकात के दौरान इन सभी मुद्दों पर भी बातचीत हुई.