ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / प्रियंका के बाद तेजप्रताप का बड़ा हमला, कहा- लालू जी ने आज तक...

प्रियंका के बाद तेजप्रताप का बड़ा हमला, कहा- लालू जी ने आज तक BJP से हाथ नहीं मिलाया... ऐसा कर गुंडा, मवाली और झूठा नहीं बनना

19-Feb-2022 03:04 PM

PATNA: लालू के समर्थन में बीते दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला था। बीजेपी पर प्रियंका गांधी के हमले के बाद अब लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। तेजप्रताप ने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद ने आज तक बीजेपी से हाथ नहीं मिलाया। बीजेपी से हाथ मिलाकर गुंडा, मवाली और बड़का झूठा पार्टी नहीं बनना था।


तेजप्रताप यादव ने कहा कि यह सच है कि बीजेपी और आरएसएस के सामने जो सिर नहीं झुकाता उसको सिर कलम कराना पड़ता है। जो आदमी बीजेपी के सामने सिर कलम कराने का काम नहीं करते हैं उसे जेल भेजने का काम बीजेपी करती है। जो लोग इनके सामने घुटना नहीं टेकेगा उसका सिर कलम कर दिया जाता हैं। बीजेपी का तानाशाही उत्तर प्रदेश में साफ झलकती है। बीजेपी केंद्र में हिटलर की तरह काम कर रही है।


गौरतलब है कि आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को हाल ही में चारा घोटाला के एक अन्य मामले में दोषी ठहराया गया था। जिसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लालू के समर्थन में बीजेपी पर हमला बोला था कि लालू यादव को राजनीति के चलते परेशान किया जा रहा है। जो उनके सामने झुकता नहीं है उसे हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने यह ट्वीट किया कि भाजपा की राजनीति का ये अहम पहलू है कि जो भी उनके सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है. लालू प्रसाद यादव जी पर इसी राजनीति के चलते हमला किया जा रहा है. मुझे आशा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। 


पटना में पत्रकारों ने पूछा की लालू जी ने आज तक बीजेपी से हाथ नहीं मिलाया लेकिन नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया। इस पर क्या कहेंगे? पत्रकारों के इस सवाल का जवाब देते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि क्या जरूरत है बीजेपी से हाथ मिलाने की। लालू जी ने आज तक हाथ नहीं मिलाया। बीजेपी से हाथ मिलाकर गुंडा, मवाली और झुठा बनेगा क्या? युवाओं को 19 लाख रोजगार नहीं दे पाए इनसे नौजवानों को हाथ मिलाने से क्या फायदा?  हमलोग सामाजिक न्याय, कर्पूरी ठाकुर और जयप्रकाश नारायण जी के विचारों पर चलने वाले लोग हैं।