Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज महंगाई भत्ते पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला...ममता सरकार के अन्याय के आगे कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत- मंगल पांडेय Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट
25-Oct-2019 12:53 PM
By Rahul Singh
PATNA : एक दिन पहले समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने वाले प्रिंस राज को प्रदेश एलजेपी का अध्यक्ष बना दिया गया है पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रिंस राज को एलजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अधिकारिक घोषणा की। अपने भाई प्रिंस राज के लिए समस्तीपुर में मेहनत करने वाले चिराग ने भरोसा जताया कि प्रिंस पार्टी की प्रदेश इकाई को बड़ी जिम्मेदारी के साथ चलाएंगे।
इसके अलावे चिराग पासवान ने पार्टी के कई अन्य नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं। वैशाली से एलजेपी सांसद वीणा सिंह को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशरफ अंसारी एलजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। नवादा सांसद चंदन सिंह को लोजपा के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाया गया है.
आपको बता दें कि एलजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को दलित सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद चिराग पासवान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे। एलजेपी प्रदेश इकाई पूरी तरह से भंग कर दी गई थी। अब प्रिंस राज को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह पहले से तय माना जा रहा है कि नवंबर महीने में पार्टी के स्थापना दिवस समारोह के दौरान चिराग पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।