BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद
10-Jun-2020 03:05 PM
MUZAFFARPUR: प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। शिक्षकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकेगा। जिला शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के ट्रांसफर संबंधी आदेश जारी कर दिया है।
जिला के डीपीओ ने सभी बीईओ को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि ऑप्शनल और म्युचअल ट्रांसफर के लिए शिक्षक आवेदन दे सकते हैं। ट्रांसफर की चाहत रखने वाले शिक्षकों को आवेदन 15 जून तक बीईओ के पास जमा करना है।
नियमित शिक्षकों के संबंध में जारी इस आदेश में कहा गया है कि जो शिक्षक अपने-अपने प्रखंड के अंदर विभागीय निर्देश के मुताबिक स्थानांतरण की अहर्ता रखते हैं वे आवेदन दे सकते हैं।
डीपीओ स्थापनाअब्दुसलाम अंसारी ने बताया कि जिले में प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षकों की संख्या करीब ढाई हजार है। उन्होनें बताया कि कई शिक्षकों ने स्थानांतरण को लेकर पत्र दिया था। साथ ही कई शिक्षकों का स्थानांतरण लंबित था। विभाग की ओर से आदेश मिलने के बाद स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की गई है।