ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप

Home / news / नवादा सिविल कोर्ट में कैदियों का हंगामा, जिला प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारे

नवादा सिविल कोर्ट में कैदियों का हंगामा, जिला प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारे

28-Jun-2019 01:17 PM

By 3

NAWADA: जिले के सिविल कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे 93 कैदियों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा कर रहे कैदियों का आरोप है कि लगातार तीन दिन से हाजत में बिजली नहीं है. जिसके कारण उन्हें काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है. पेशी के दौरान कोर्ट आए 93 कैदियों ने कहा है कि अगर हम लोगों की हाजत में पंखा और बिजली की व्यवस्था नहीं की जाएगी तो बिजली के लिए आंदोलन जारी रखेंगे. कोर्ट पहुंचे सभी कैदियों ने गाड़ी से उतरते ही हंगामा करना शुरू कर दिया. जिला प्रशासन मुर्दाबाद, बिजली विभाग मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए हाजत में प्रवेश किए. 93 कैदी में से एक भी कैदी पेशी के लिए कोर्ट में नहीं गए. ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मीयों ने बताया कि बंदियों की मांग बिल्कुल ही जायज है. 3 दिन से बिजली नहीं रहने के कारण सभी कैदी नाराज है. नाजिर के द्वारा कहा गया है कि जेल में बिजली जल्द से जल्द सुधार कर दी जाएगी. नवादा से इलु सिन्हा की रिपोर्ट