ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / news / गांव में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए लड़का और लड़की, ग्रामीणों ने जबरदस्ती...

गांव में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए लड़का और लड़की, ग्रामीणों ने जबरदस्ती करा दी शादी

03-Jul-2020 03:31 PM

NAWADA :  नवादा के मेसकौर में एक प्रेमी युगल को अकेले में मिलना महंगा पड़ा.ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और जबरदस्ती शादी करवा दी. वहीं लड़के के परिजनों ने इस शादी को मानने से इंकार कर दिया है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि लड़की नवादा के मेसकौर के गंगाबारा में अपने नाना के घर में रहकर पढ़ाई करती थी. इसी बीच लड़की का प्रेम प्रसंग कोलडीहा गांव के रहने वाले आशीष कुमार के साथ चलने लगा. दोनों पांच महीने से फोन से जुड़े थे. इसी को लेकर गुरुवार को लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने गंगाबारा गांव पहुंच गया. 

तभी ग्रामीणों की नजर प्रेमी युगल पर पड़ी और ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तीजनक हालत में पकड़ लिया और लड़की के घर ले गए. ग्रामीण लड़के के साथ मारपीट करने लगे, पर दोनों ने बताया कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं. काफी देर बात लड़की के परिजनों के समक्ष  हिन्दू रीतिरिवाज से दोनों की शादी कर दी गई. वहीं लड़के के परिजनों को जब पता चला तो वे मेसकौर थाना पहुंचे और  शादी नहीं मानने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है.