ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / प्रेमचंद्र मिश्रा बोले मेरा गांधी सेतु पर मेंटेनेंस घोटाले का आरोप हुआ सही...

प्रेमचंद्र मिश्रा बोले मेरा गांधी सेतु पर मेंटेनेंस घोटाले का आरोप हुआ सही साबित, मंत्री नंदकिशोर दे इस्तीफा

17-Mar-2020 03:46 PM

PATNA: कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि मैंने लगातार सदन से लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से गांधी सेतु की मेंटेनेंस में 1000 करोड़ रुपए का घोटाले का आरोप लगाया था जो सही साबित हुआ है. इस आरोप की पुष्टि भारत के महालेखाकार ने कर दी है. सीएम नीतीश कुमार बिहार सरकार में मंत्री नंदकिशोर यादव को बर्खास्त करें. साथ उन तमाम लोगों को बर्खास्त किया जाए जो गांधी सेतु के नए रूप से निर्माण में कार्य कर रहे हैं.


हो रहा घटिया स्टील का इस्तेमाल

मिश्रा ने कहा कि मैंने पिछले साल और इस साल सदन में हो रहे गांधी सेतु के मेंटेनेंस के नाम पर हो रहे गड़बड़ी को लेकर मैंने कहा था कि घटिया स्टील का निर्माण किया जा रहा है. लेकिन इस बात को मंत्री नंद किशोर यादव झूठा करार दे रहे थे, लेकिन सीएजी रिपोर्ट से आज मेरा आरोप को सही साबित किया है. इस बात का जवाब नंदकिशोर को देना होगा. जो एग्रीमेंट हुआ था उसको उल्लंघन हो रहा है. यह सब जानते हुए भी घटिया सामानों का इस्तेमाल किया जा रहा है. 

विरोध करने वाले अधिकारियों को हटा गया

मिश्रा ने कहा कि जो पहले अधिकारी इस काम में लगे थे और घटिया मेंटेनेंस का विरोध कर रहे थे. उन तीन अधिकारियों को हटा दिया गया. मैंने सदन में उठाया तो सदन में लोग इसको मजाक उड़ाकर निकल गए. सरकार जान बूझकर लोगों के जान खतरे में डाल रही है. जो खराब हिस्से को तीन महीने में गिराना था उसको एक बार में ही गिरा दिया गया. यह पहले ही तय था कि क्षतिग्रस्त हिस्से को गंगा नदी में नहीं गिराना है. इसको लेकर 300 करोड़ का घोटाला किया गया.